ब्रेकिंग
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डरकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर

तेजप्रताप ने की बड़ी भविष्यवाणी, लालूजी बिहार आएंगे तब BJP का सफाया हो जाएगा, मोदी-शाह को भ्रष्टाचारियों का कैप्टन बताया

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्

तेजप्रताप ने की बड़ी भविष्यवाणी, लालूजी बिहार आएंगे तब BJP का सफाया हो जाएगा, मोदी-शाह को भ्रष्टाचारियों का कैप्टन बताया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह कहा है कि सामाजिक न्याय के भगवान लालू प्रसाद यादव बिहार आ रहे हैं। जब लालू जी बिहार आएंगे तब बीजेपी का सफाया हो जाएगा। यह मैं भविष्यवाणी करता हूं। 


लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह खुशी की बात है कि गरीबों का मसीहा लालू प्रसाद यादव बिहार आ रहे हैं। मीडिया ने उनसे पूछा कि विपक्ष का कहना है कि लालू के बिहार आने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। वे बिहार में कुछ नहीं कर पाएंगे? विपक्ष के इस बयान का पलटवार करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि तेज-तेजस्वी बिहार में आएं तो विपक्ष का सफाया हो गया। अब लालू जी बिहार में आएंगे तब बीजेपी का सफाया हो जाएगा। 


फिर मीडिया कर्मियों ने सवाल किया कि बीजेपी कह रही है कि लालू प्रसाद यादव भ्रष्टाचारियों के कैप्टन हैं। मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए तेजप्रताप यादव ने बीजेपी पर हमला बोला। तेजप्रताप ने कहा कि लालूजी नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह भ्रष्टाचारियों के कैप्टन हैं। 


बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री 13 मई को पटना आ रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन को लेकर तेजप्रताप यादव ने कहा कि यदि बागेश्वर बाबा हिन्दू-मुस्लमान भाई को लड़ाने के लिए आ रहे हैं तो मैं उनका विरोध करूंगा। पटना एयरपोर्ट पर घेराव करने का काम करूंगा। और यदि भाईचारे का संदेश देंगे कहेंगे कि हिन्दू-मुस्लिम-सिख-इसाई आपस में हमलोग है भाई-भाई तब ही उनका बिहार में एंट्री हो सकता है नहीं तो फिर सोचना पड़ेंगा।

टैग्स