ब्रेकिंग
बिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसाबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा

तेजस्वी यादव के एक्शन पर IMA ने उठाये सवाल, अब कोर्ट तक जाएंगे NMCH के निलंबित मेडिकल सुपरिटेंडेंट

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तजस्वी यादव लगातार एक्शन में नज़र आ रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने NMCH में कुव्यवस्था को लेकर मेडिकल सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया। अब NMCH के निलंबित

तेजस्वी यादव के एक्शन पर IMA ने उठाये सवाल, अब कोर्ट तक जाएंगे NMCH के निलंबित मेडिकल सुपरिटेंडेंट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तजस्वी यादव लगातार एक्शन में नज़र आ रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने NMCH में कुव्यवस्था को लेकर मेडिकल सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया। अब NMCH के निलंबित मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ विनोद कुमार सिंह ने इस एक्शन पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव ने बिना कारण बताओ नोटिस के ये एक्शन लिया है जो कहीं से सही नहीं है। उनका कहना है कि मेरे ऊपर की गई कार्रवाई निराधार और गलत है। इतना ही नहीं, डॉ विनोद कुमार सिंह ने ये भी कहा है कि अगर बिहार सरकार मेरी बात नहीं सुनेगी तो मैं कोर्ट का सहारा लूंगा। 



डॉ विनोद कुमार सिंह ने बिहार सरकार को पत्र लिखने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने अन्यायपूर्ण फैसला लिया है। वहीं, डॉ विनोद कुमार सिंह को सस्पेंड करने पर IMA ने आपात बैठक बुलाई है। IMA की ओर से कहा गया है कि अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा जाएगा। IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहजानंद सिंह का कहना है कि पहले कारण बताओ नोटिस दिया जाता तो उसका हम जवाब देते। लेकिन ये एक्शन बिलकुल गलत है। 



आपको बता दें, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। इसी लिहाज़ से वे पटना के NMCH का औचक निरिक्षण करने पहुंचे थे। वहां मौजूद मरीज़ों ने तेजस्वी यादव के सामने कई शिकायतें रख दी। इसके बाद वे तुरंत एक्शन में आ गए और मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ विनोद कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया। 

टैग्स