ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

पटना पहुंचते ही तेजस्वी को हुई यादव वोट बैंक की फिक्र, स्टेशन पर दूध मंडी तोड़ने के खिलाफ धरना पर बैठे

PATNA: तीन महीने तक गायब रहने के बाद पटना लौटे तेजस्वी यादव को सबसे पहले अपने आधार वोट यानि यादवों की फिक्र हुई. तेजस्वी स्टेशन के पास दूध मंडी को प्रशासन द्वारा तोड़े जाने के खिलाफ ध

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: तीन महीने तक गायब रहने के बाद पटना लौटे तेजस्वी यादव को सबसे पहले अपने आधार वोट यानि यादवों की फिक्र हुई. तेजस्वी स्टेशन के पास दूध मंडी को प्रशासन द्वारा तोड़े जाने के खिलाफ धरने पर बैठ गये हैं. सरकारी जमीन पर चलायी जा रही इस दूध मंडी को आज प्रशासन ने तोड़ दिया था. सबसे पहले यादव वोट बैंक की फिक्र दरअसल पटना हाईकोर्ट ने पटना शहर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का सख्त निर्देश दिया है. इसके बाद नगर निगम एक्शन में है. नगर निगम के दस्ते ने आज पटना स्टेशन के पास सरकारी जमीन पर चलाये जा रहे दूध मंडी को ध्वस्त कर दिया. तेजस्वी यादव को सबसे पहले इसकी ही फिक्र हुई. कल पटना पहुंचे तेजस्वी यादव आज शाम सीधे दूध मंडी पहुंचे और वहां प्रदर्शन करते हुए धरना पर बैठ गये. तेजस्वी के दूध मंडी पहुंचते ही उनके समर्थकों में उबाल आ गया. दूध मंडी में अभी भी हंगामा जारी है. दरकते वोट बैंक को बचाने की कवायद दरअसल लालू प्रसाद यादव के कुनबे के सामने सबसे बडी चुनौती अपने दरकते आधार वोटरों को बचाने की है. पिछले तीन महीने से लालू फैमिली में चल रहे ड्रामे का सबसे ज्यादा असर यादव वोटरों पर हुआ है. तेजस्वी से लेकर तेजप्रताप के रवैये से यादव वोटरों का बड़े पैमाने पर मोहभंग होने की खबरें आती रही हैं. ऐसे में तेजस्वी अपने आधार वोट को बचाने की कवायद में लग गये हैं. हाईकोर्ट के आदेश पर पूरे पटना में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है. लेकिन तेजस्वी सिर्फ दूध मंडी पहुंचे. दरअसल वहां कारोबार करने वाले सभी लोग उसी वर्ग से आते हैं जो राजद का आधार वोट है. लिहाजा तेजस्वी को उनकी याद ही सबसे पहले आयी. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता