ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

मोहन भागवत ने तोड़ दी तेजस्वी की नींद, आरक्षण पर संघ प्रमुख के बयान से टूटी खामोशी

PATNA : लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से खुद को एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर रखने वाले तेजस्वी यादव की नींद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने तोड़ दी है। संघ प्रमुख मोहन भागवत की तरफ से आरक्षण की समीक

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से खुद को एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर रखने वाले तेजस्वी यादव की नींद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने तोड़ दी है। संघ प्रमुख मोहन भागवत की तरफ से आरक्षण की समीक्षा पर दिए गए बयान ने तेजस्वी की खामोशी खत्म कर दी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोहन भागवत के बयान के बाद अपनी चुप्पी खत्म करते हुए ट्वीट किया है। तेजस्वी ने लिखा है कि 'मोहन भागवत जी के बयान के बाद यह साफ हो जाना चाहिए कि क्यों हम आपको संविधान बचाओ और बेरोजगारी हटाओ-आरक्षण बढ़ाओ के नारे के साथ आगाह कर रहे थे। सौहार्दपूर्ण माहौल की नौटंकी में यह आपका आरक्षण छीन लेने की योजना में काफी आगे बढ़ चुके हैं। जागो जगाओ और अधिकार बचाने की मशाल जलाओ।' दरअसल तेजस्वी यादव यादव ने यह ट्वीट उस तबके को ध्यान में रखकर किया है जिसे फिलहाल आरक्षण का लाभ मिल रहा है। आपको बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत के इस बयान के बाद सियासी तापमान ऊपर चढ़ा है जिसमें भागवत ने आरक्षण की समीक्षा करने की आवश्यकता जताई थी। बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त भागवत ने आरक्षण को लेकर ऐसी ही राय जाहिर की थी जिसे मुद्दा बनाते हुए लालू यादव ने बिहार में महागठबंधन की जीत की राह बना दी थी।
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता