ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

‘डबल पावर्ड राम राज्य वाले बिहार में चहुंओर गोलियां ही गोलियां’ X पर वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमला

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर डबल इंजन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके आरजेडी नेता तेजस्वी यादव हर दिन अपराध के आंकड़े जारी कर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। तेजस्वी याद

‘डबल पावर्ड राम राज्य वाले बिहार में चहुंओर गोलियां ही गोलियां’ X पर वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर डबल इंजन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके आरजेडी नेता तेजस्वी यादव हर दिन अपराध के आंकड़े जारी कर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने एक्स पर हत्या का लाइव वीडियो शेयर पर डबल इंजन सरकार पर हमला बोला है।


दरअसल, पटना के दानापुर स्थिति फुलवारीशरीफ में बेखौफ बदमाशों ने बीते शुक्रवार को प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून दिया था। बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर प्रॉपर्टी डीलर को मौत के घाट उतार दिया था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। अब तेजस्वी ने शूट आउट का वीडियो एक्स पर शेयर कर सरकार पर हमला बोला है।


तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “गोलियाँ…गोलियाँ…गोलियाँ..बिहार में चहुंओर गोलिया ही गोलियाँ…! प्रधानमंत्री मोदी की रहनुमाई और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में इनके डबल पॉवर्ड राम राज्य में अपराधी ऐसे आते है और कहीं भी, कभी भी, कैसे भी किसी की भी गोली मार कर हत्या कर देते है। देखिए, पटना में AIIMS के पास कैसे व्यवसायी सुरेंद्र वर्मा की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार हत्या कर दी”।