ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

‘बिहार में झूठ और नफरत का नहीं, सिर्फ जॉब का ट्रेंड चलेगा’ : तेजस्वी का अमित शाह पर पलटवार

PATNA : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि NDA को 400 पार करा दो, हम मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे। अमित शाह के इस बयान के बाद आरजेड

‘बिहार में झूठ और नफरत का नहीं, सिर्फ जॉब का ट्रेंड चलेगा’ : तेजस्वी का अमित शाह पर पलटवार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि NDA को 400 पार करा दो, हम मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे। अमित शाह के इस बयान के बाद आरजेडी ने पलटवार किया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में झूठ और नफरत का नहीं चलेगा बल्कि सिर्फ जॉब का ट्रेंड चलेगा।


अमित शाह पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह सिर्फ नफरत फैलाने के लिए बिहार आते हैं। वह झूठ बोलते हैं और उनके झूठ में बिहार के लोग फंसने वाले नहीं हैं। बिहार में झूठ और नफरत का ट्रेंड नहीं चलेगा बल्कि यहां जॉब का ट्रेंड चलेगा। केंद्र की सत्ता में 10 साल से हैं, लेकिन उन्होंने बिहार को क्या दिया? कुछ दिया नहीं और सिर्फ इधर-उधर की बात करते हैं। अमित शाह बताएं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया?


बता दें कि आरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और लालू प्रसाद ने ममता बनर्जी के सहयोग से पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर डाका डाला है। कर्नाटक में मुसलमानों को धर्म के आधार पर 5 प्रतिशत आरक्षण दे दिया गया लेकिन जब तक नरेंद्र मोदी हैं तब तक दलित, आदिवासी, पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज के आरक्षण को कोई हाथ भी नहीं लग सकता है। घमंडिया गठबंधन वाले मुस्लिम आरक्षण लाना चाहते हैं। एनडीए को 400 पार करा दो, हम मुस्लिम आरक्षण रद्द कर देंगे।


शाह ने कहा कि पिछले पांच चरण के चुनाव में 310 सीटें एनडीए गठबंधन की झोली में आ चुकी हैं। लालू और राहुल का सूपड़ा साफ हो गया है। बिहार में इस बार घमंडिया गठबंधन का खाता भी नहीं खुलने वाला है। कांग्रेस वाले और लालू यादव हमें डराते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। लेकिन हम लोग भाजपा वाले हैं, एटम बम से नहीं डरते हैं। कश्मीर हमारा है, हम उसे लेकर रहेंगे।