ब्रेकिंग
घर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा में

तेजस्वी और लालू के बच्चे innocent: ED की पूछताछ पर बोले नीतीश के बवाली विधायक- हमको कोई पांच करोड़ देगा तो रखीए न लेंगे

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। लैंड फॉर जॉब स्कैम में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच

तेजस्वी और लालू के बच्चे innocent: ED की पूछताछ पर बोले नीतीश के बवाली विधायक- हमको कोई पांच करोड़ देगा तो रखीए न लेंगे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। लैंड फॉर जॉब स्कैम में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने लालू परिवार पर शिकंजा कस दिया है और लालू-तेजस्वी समेत मीसा भारती से लंबी पूछताछ की है। तेजस्वी के खिलाफ ईडी की इस कार्रवाई पर जेडीयू के विधायक ने आपत्ति जताई है और उन्हें निर्दोष बताया है।






दरअसल, लैंड फॉर जॉब स्कैम में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने लालू परिवार के सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। इसी बीच जेडीयू के बवाली विधायक गोपाल मंडल का तेजस्वी प्रेम छलक गया है। गोपाल मंडल ने कहा है कि इस मामले में लालू राबड़ी दोषी हो सकते हैं लेकिन तेजस्वी यादव को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। जब नौकरी देकर जमीन लिया गया तो उस समय तेजस्वी हॉस्टल में था उसको गलत फंसाया जा रहा है।


लालू परिवार से ईडी की पूछताछ पर गोपाल मंडल ने कहा है कि, 'मैं किसी का पक्ष नहीं लेता हूं बल्कि बेबाक बोलता हूं.. तेजस्वी से ईडी जो पूछताछ कर रही है, जिस समय जमीन के एवज में लालू यादव ने नौकरी दिया उस समय तो तेजस्वी बहुत छोटा था.. हॉस्टल मं पढ़ता था.. उसको झूट्ठों न उलझा रहे हैं.. ये नहीं करना चाहिए.. तेजस्वी बिल्कुल इनोसेंट है.. निर्दोष है.. कोई भी बच्चा निर्दोष है.. सब बच्चा निर्दोष है.. चाहे मीसा भारती हो या जो भी हों.. लालू राबड़ी दोषी हो सकते हैं लेकिन उनके बाल बच्चे दोषी नहीं हो सकते हैं।'


गोपाल मंडल ने आगे कहा कि, 'अगर उनके नाम पर जमीन लिया गया तो उनके बाप ने न जमीन लिया था.. उससे भी पूछताछ होनी चाहिए जिसने जमीन देकर नौकरी लिया... उससे तो पूछबे नहीं करता है.. हमको अभी कोई देने के लिए आएगा कि ले लीजिए पांच करोड़.. रख लीजिए तो एको मिनट देरी करेंगे..रखीए न लेंगे.. कोई लक्ष्मी देने के लिए आएगा तो लेंगे नहीं? ईडी पूछे चाहे कोई पूछे।'

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता