ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

तेजस्वी बोले- शरद यादव हैं हमारे अभिभावक, महागठबंधन में मुख्यमंत्री को लेकर नहीं है कोई समस्या

PATNA : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी हटाओ यात्रा से पहले बिहार सरकार के खिलाफ हुंकार भर दी है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की शराबबंदी को फ्लॉप

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी हटाओ यात्रा से पहले बिहार सरकार के खिलाफ हुंकार भर दी है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की शराबबंदी को फ्लॉप बताते हुए कहा है कि खुद ही नीतीश के विधायक मंत्री और डीजीपी इसकी पोल खोल रहे हैं। वहीं  बिहार की सड़कों से लेकर ट्रंप की भारत यात्रा तक पर उन्होनें निशाना साधा है। वहीं तेजस्वी ने शरद यादव को अभिभावक बताते हुए कहा कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री को लेकर कोई समस्या नहीं है।


शरद यादव की सुलह-सफाई के बीच तेजस्वी यादव ने कहा कि वे हमारे अभिभावक हैं। महागठबंधन में मुख्यमंत्री की चेहरे की कोई समस्या नहीं है। उन्होनें बल्कि सारे विवाद की जड़ मीडिया को ही ठहरा दिया उन्होनें कहा कि महागठबंधन में कही कोई परेशानी नहीं है केवल मीडिया इसे बड़े तौर पर पेश कर रहा है। बता दें कि शरद यादव ने आज ही साफ किया है कि वे महागठबंधन में सीएम का चेहरा नहीं है तेजस्वी ने सिवा महागठबंधन में इसका दावेदार नहीं है। बिहार में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है और तेजस्वी उसके नेता हैं। दरअसल मांझी और कुशवाहा ने शरद यादव के साथ अलग बैठक कर बिहार की राजनीति में उस वक्त गर्माहट पैदा कर दी थी जब शरद यादव को सीएम फेस तक बता डाला था।


वहीं तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी हटाओ यात्रा के पहले  बिहार सरकार को घेरते हुए कहा कि यहां डबल इंजन की सरकार चल रही है लेकिन सीएम नीतीश कुमार बेरोजगारी दूर करने पर फेल नजर आ रहे हैं, बिहार में बेरोजगारी बढ़ती ही चली जा रही है। वहीं उन्होनें कहा कि आरजेडी की इस यात्रा को जेडीयू के विधायक की सपोर्ट कर रहे हैं। बिहार बेरोजगारी का केन्द्र बन गय़ा है। वहीं उन्होनें नीतीश की शराबबंदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होनें कहा कि सूबे के डीजीपी से लेकर मंत्री और विधायक ही खुद नीतीश जी के शराबबंदी की पोल खोल रहे हैं।वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाई कोर्ट द्वारा बिहार के सड़कों पर किए गए टिप्पणी पर कहा कि जज साहब ने जो सवाल खड़ा किए हैं बिल्कुल जायज हैं बिहार की सड़कें बहुत ही खराब हो चुकी है गाड़ी से चलने से ज्यादा अच्छा है कि पैदल लोग सफर करें तो अच्छा है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता