ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

तेजस्वी ने मांझी को बताई हैसियत, बेटा कैसे MLC बना भूल गए?

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पैंतरे बाजी पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि जीतन राम मांझी भूल चुके हैं कि उनके बेटे क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पैंतरे बाजी पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है. तेजस्वी  यादव ने कहा है कि जीतन राम मांझी भूल चुके हैं कि उनके बेटे को कैसे एमएलसी बनाया गया था.  तेजस्वी यादव ने कहा  कि हमने लोकसभा चुनाव में 3 सीटें जीतन राम मांझी के पार्टी को दी थी और विधानसभा उपचुनाव में भी एक सीट उनके उम्मीदवार के लिए छोड़ी थी, लेकिन अब भी लोग कोऑर्डिनेशन कमिटी कर रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने जीतन राम मांझी की तरफ से लगातार की जा रही बयानबाजी पर जिस अंदाज में पलटवार किया है उससे यह साफ हो गया है कि फिलहाल आरजेडी महागठबंधन में सहयोगी दलों के दबाव में आने वाला नहीं  है. तेजस्वी ने यह साफ कर दिया कि उनका सीधा लक्ष्य विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का है और इसके लिए वह युवाओं को अपने साथ जोड़ेंगे.

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग अभी कोऑर्डिनेशन कमिटी  की मांग कर रहे हैं. कोऑर्डिनेशन कमिटी थी तभी को जीतन राम मांझी के बेटे को एमएलसी बनाया गया है. इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने हम पार्टी के कोऑर्डिनेशन कमिटी की मांग को खारिज कर दिया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता