ब्रेकिंग
Bihar News: कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी बहू... तभी पहुंच गई सास, फिर हो गया यह कांड✦कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी बहू... तभी पहुंच गई सास, दोनों ने सिर कूचकर उतार दिया मौत के घाट✦हत्याकांड में तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा, कोर्ट ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया✦परिसीमन विधेयक पर विपक्ष का आखिरी दांव: स्टालिन को मनाने चेन्नई रवाना हुई INDIA गठबंधन की टीम; शरद पवार से भी करेगी मुलाकात✦Bihar News : नीतीश कुमार के कार्यकाल में बना बिहार का यह म्यूजियम, अब पीएम मोदी भी हुए मुरीद; मन की बात में की जमकर तारीफ!✦Bihar News: कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी बहू... तभी पहुंच गई सास, फिर हो गया यह कांड✦कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी बहू... तभी पहुंच गई सास, दोनों ने सिर कूचकर उतार दिया मौत के घाट✦हत्याकांड में तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा, कोर्ट ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया✦परिसीमन विधेयक पर विपक्ष का आखिरी दांव: स्टालिन को मनाने चेन्नई रवाना हुई INDIA गठबंधन की टीम; शरद पवार से भी करेगी मुलाकात✦Bihar News : नीतीश कुमार के कार्यकाल में बना बिहार का यह म्यूजियम, अब पीएम मोदी भी हुए मुरीद; मन की बात में की जमकर तारीफ!

पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्ट

Bihar Crime News: पटना के नेउरा में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.151 किलो स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पटना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। नेउरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.151 किलोग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है।



दरअसल, 15 जुलाई को सूचना मिली थी कि एक ऑटो में सवार कुछ लोग इलाके में घूम-घूमकर मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, दानापुर के नेतृत्व में नेउरा थाना और डीआईयू टीम ने संयुक्त छापेमारी की।



मधुपुर पुल के पास वाहन जांच के दौरान संदिग्ध ऑटो को रोका गया। तलाशी लेने पर दो महिलाओं के पास से काले रंग की पॉलीथिन में कुल 1715 पुड़िया स्मैक बरामद हुई, जिसका कुल वजन 1 किलो 151 ग्राम पाया गया। इसके बाद दोनों महिलाओं और ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।



गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोमा कुमारी (20 वर्ष), खुशी कुमारी (21 वर्ष) और मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रोमा और खुशी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में नेउरा थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता