Hindi News / news / बिहार : तेज रफ्तार बस और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की...

बिहार : तेज रफ्तार बस और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत

1st Bihar Published by: Saurav Kumar Updated Aug 01, 2021, 12:25:58 PM

बिहार : तेज रफ्तार बस और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सुबह-सवेरे भीषण हादसा हुआ है. बस और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. 


घटना जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र स्थित सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर बॉर्डर के पास हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ़्तार बस और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. स्कॉर्पियो ड्राइवर का आधा शरीर बाहर की तरफ निकल गया. 


स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है. मामले की जांच की जा रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है.