ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

इस भीषण आगलगी से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। एक ही झटके में उनकी सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई। फिलहाल पीड़ित किसान सदमे में हैं और जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

बिहार न्यूज
किसानों को लाखों का नुकसान
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया और खेतों में लहलहाती गेहूं की फसलों को राख में बदल दिया। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर भावा बहियार में 440 वोल्ट के बिजली तार से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते भीषण आग का रूप ले लिया।


तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में लेती चली गई। इस अगलगी में करीब 30 बीघा में लगी गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई।


खेतों में लहलहाती सुनहरी फसल कुछ ही पलों में राख में तब्दील हो गई। इस भयावह मंजर को देखकर किसानों के बीच चीख-पुकार मच गई। कई किसान मौके पर ही रोने लगे। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी और फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन इस हादसे ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।


इस भीषण आगलगी से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। एक ही झटके में उनकी सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई। फिलहाल पीड़ित किसान सदमे में हैं और जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। 


अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इन किसानों को समय पर राहत देगा या फिर उन्हें यूं ही इन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया जाएगा।

बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राखबेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राखबेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राखबेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राखबेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राखबेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राखबेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राखबेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राखबेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता