ब्रेकिंग
शराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीट

तेज रफ़्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

EAST CHAMPARAN : बिहार में हर दिन कहीं न कहीं से रफ्तार का कहर देखने को मिल ही जाता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला पूर्वी चंपारण से देखने को मिल रहा है। जहां सड़क हादसे में एक वृद्ध क

तेज रफ़्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

EAST CHAMPARAN : बिहार में हर दिन कहीं न कहीं से रफ्तार का कहर देखने को मिल ही जाता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला पूर्वी चंपारण से देखने को मिल रहा है। जहां सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई है। इस घटना के परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दिया गया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वी चंपारण जिला के घोड़ासहन में बाइक की ठोकर लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस बुजुर्ग की पहचान न घोड़ासहन थाना क्षेत्र के नगदहा पुरनहिया गांव निवासी छोटेलाल राय के रूप में की गई हैं। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। आस पास के लोग भी मृतक के घर के पास जमा हो गए हैं। 


बताया जा रहा है कि, पूर्वी चंपारण जिला के घोड़ासहन में बाइक की ठोकर लगने से एक बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गया। उसके बाद जब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कवायद शुरू हुई तो रास्ते में ही इसकी मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक का गंभीर स्थिति में मोतिहारी इलाज चल रहा है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम की करवाई में जुट गई है।