ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

सुरभि के साथ Live आए तेजप्रताप यादव, लालू प्रसाद के अंदाज में दिखे

PATNA: तेज प्रताप यादव बहुत दिनों के बाद आज फेसबुक लाइव आए और कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को उखाड़ फेंकना है. इसको लेकर हमलोगों ने संकल्प लिया है. पूरे देश मे

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  तेज प्रताप यादव बहुत दिनों के बाद आज फेसबुक लाइव आए और कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को उखाड़ फेंकना है. इसको लेकर हमलोगों ने संकल्प लिया है. पूरे देश में नरेंद्र मोदी की सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है. गैंगरेप, महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है. बेटी बचाओं का नारा देते है, लेकिन बेटी के साथ अत्याचार हो रहा है.


तेजप्रताप ने कहा कि तेजस्वी के साथ इस लड़ाई को लड़ने के लिए हमलोग लगे हुए हैं. तेजप्रताप यादव ने लाइव को स्थान अपना गौशाला चुना था और अपनी गाय के बारे में बताया कि यह सुरभि है और यह किसी को मारती नहीं है. गाय को बचाना है. यदुवंशी गाय की सेवा करने में सबसे आगे रहते हैं

सदा जीवन उच्च विचार 

तेज प्रताप ने कहा कि मैं सदा जीवन और उच्च विचार रखता हूं. मेरा खाना मिट्टी के चूल्हे पर बनता है. मिट्टी के चूल्हे पर बना भोजन शुद्ध होता है. शुद्ध भोजन इंसान के शरीर में लगता है. तेज प्रताप ने अपने रसोई घर से लेकर मंदिर. तुलसी का पेड़, गौशाला भी दिखाया. तेजप्रताप ने लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की.

तेज प्रताप जारी करेंगे अपना वेबसाइट

तेज प्रताप यादव जल्द ही अपना वेबसाइट लॉन्च करने वाले हैं. इसको लेकर तेज प्रताप ने एक पोस्टर जारी किया है. पोस्टर पर लिखा हुआ है कि तेजयादव डॉट कॉम जल्द ही आ रहा है. इस वेबसाइट पर क्या रहेगा. इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया है. 

टैग्स