1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 27, 2019, 12:41:34 PM
- फ़ोटो
PATNA : लालू यादव के बड़े बटे तेजप्रताप यादव आज अपने बीमार पिता लालू यादव से मुलाकात कर सकते हैं. चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव बीमारी की वजह से रिम्स में भर्ती हैं. शनिवार के दिन लालू यादव से 3 लोगों को मिलने की इजाजत दी जाती है. मिलने वालों की लिस्ट में तेजप्रताप यादव और जय प्रकाश यादव का नाम भी शामिल है. आपको बता दें कि पिछले शनिवार के दिन महीनों बाद तेजस्वी यादव अपने बीमार पिता लालू यादव से मिलने पहुंचे थे. पिछले शनिवार को शिवानंद तिवारी और रघुवंश प्रसाद ने भी मुलाकात की थी.