Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीटों को लेकर जारी घमासान के बीच भाकपा माले ने जारी की पहली लिस्ट, सूची में 18 उम्मीदवारों के नाम Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीटों को लेकर जारी घमासान के बीच भाकपा माले ने जारी की पहली लिस्ट, सूची में 18 उम्मीदवारों के नाम Purnea News: इंटैक राज्य स्तरीय नेशनल हेरिटेज क्विज़ में पूर्णिया चैप्टर एवं विद्या विहार के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, प्राप्त किया पहला स्थान Purnea News: इंटैक राज्य स्तरीय नेशनल हेरिटेज क्विज़ में पूर्णिया चैप्टर एवं विद्या विहार के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, प्राप्त किया पहला स्थान पूर्णिया में लूट की कोशिश नाकाम, व्यवसायी और ट्रैक्टर चालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग Bihar Election 2025: बीजेपी की पहली लिस्ट में महिलाओं की कितनी भागीदारी? जानिए.. किन महिला उम्मीदवारों को मिला मौका Bihar Election 2025: बीजेपी की पहली लिस्ट में महिलाओं की कितनी भागीदारी? जानिए.. किन महिला उम्मीदवारों को मिला मौका Bihar Crime News: बिहार में ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को उड़ाया, डायल 112 पर थे तैनात; क्यों उठाया आत्मघाती कदम? हमारी सरकार बनी तो तेजस्वी सीएम और डिप्टी सीएम मैं नहीं बनूंगा तो कौन बनेगा: मुकेश सहनी हमारी सरकार बनी तो तेजस्वी सीएम और डिप्टी सीएम मैं नहीं बनूंगा तो कौन बनेगा: मुकेश सहनी
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 19 Oct 2023 09:26:56 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। ऐसे में आज गुरुवार को उनका कार्यक्रम मोतिहारी में है। यहां महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के पहले दीक्षांत समारोह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी, जिसको लेकर प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इस दौरान राष्ट्रपति सह चांसलर द्रौपदी मुर्मू विश्व विद्यालय के दस टॉपर विद्यार्थियों को मेडल दे कर सम्मानित भी करेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन की सारी तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। शहर के राजा बाजार स्थित गांधी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके लिए जिला प्रशासन ने मॉकड्रिल भी किया. इस मौके पर विश्व विद्यालय से पास आउट विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। यहां कुल 1495 छात्र-छात्राओं में से 898 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को लेकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। दीक्षांत समारोह सुबह 10:45 में शुरू होगा और 11:45 में समाप्त हो जाएगा।
वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। राष्ट्रपति के साथ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। इस समारोह स्थल गांधी प्रेक्षागृह में डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी, इसमें विश्व विद्यालय की उपलब्धियों को बताया जाएगा।
उधर, समारोह में पहुंचने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित भारतीय परिधान पहनकर आना अनिवार्य किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर मोबाइल फोन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। सुबह 8:00 बजे से रिपोर्टिंग का समय निर्धारित किया गया है। विधार्थियो को 8:45 तक सभागार में प्रवेश करना होगा। किसी भी व्यक्ति को छात्र के परिजन या फिर प्रतिनिधि के रूप में दीक्षांत समारोह में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई है। सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल पर हैंडबैग, ब्रीफकेस, कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, आग्नेयास्त्र, पॉलिथीन बैग ले जाने की अनुमति नहीं है।