आरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपराध की योजना बना रहे 3 बदमाशों को हथियार के साथ दबोचा Bihar News: रील के चक्कर में चली गई युवक की जान, पैर फिसला और गंडक नहर की तेज धारा में बह गया लड़का Bihar News: रील के चक्कर में चली गई युवक की जान, पैर फिसला और गंडक नहर की तेज धारा में बह गया लड़का Amarnath Yatra 2025: इस दिन से शुरू होने वाली है अमरनाथ यात्रा, टूर पर जा रहे हैं तो रखें इन बातों का ख्याल Bihar Co Transfer Posting: जून माह के अंतिम दिन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, पूरी लिस्ट देखें Bihar News: बिहार में ट्रक से टक्कर के बाद बीच सड़क पर पलटी तेज रफ्तार बस, डेढ़ दर्जन लोग घायल Bihar News: बिहार में ट्रक से टक्कर के बाद बीच सड़क पर पलटी तेज रफ्तार बस, डेढ़ दर्जन लोग घायल झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की हालत गंभीर: रांची में हो रहा रुद्राभिषेक और हवन, मजार पर चादरपोशी कर मांगी जा रही दुआ bihar inter admission 2025: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट में नामांकन की डेट बढ़ाई, अब छात्र-छात्राओं को इस दिन तक मिलेगा मौका bihar inter admission 2025: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट में नामांकन की डेट बढ़ाई, अब छात्र-छात्राओं को इस दिन तक मिलेगा मौका
1st Bihar Published by: JITENDRA Updated Fri, 26 Mar 2021 08:40:56 PM IST
- फ़ोटो
BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां पिकअप वैन पर सवार 2 दर्जन से अधिक लोग दुर्घटना के शिकार हो गयें। हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। कईयों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के महादेव चौक स्थित एनएच- 31 के पास उस वक्त हुई जब अचानक पिकअप वैन का टायर फट गया। जिसकी वजह से पिकअप वैन हादसे का शिकार हो गया। इस घटना से एनएच-31 पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। सभी घायलों को आनन-फानन में बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कई लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पिकअप वैन पर सवार एक मजदूर ने बताया कि बड़हिया टाल से गेहूं कटनी कर सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे तभी अचानक टायर फटने से पिकअप वैन फेंका गया और फिर यह हादसा हुआ। उसने यह भी बताया कि जिस तरह से पिकअप वैन एनएच-31 पर फेंका गया यदि पीछे से कोई वाहन आता तो कई लोगों की मौत हो सकती थी। घायलों की पहचान शीला देवी, विलास मंडल, रेखा देवी, रीता देवी, मोनिका देवी, देवी कुमारी, नीतीश कुमार, बबीता देवी, उमा देवी, पूनम देवी, राजेश कुमार, सुनीता कुमारी के रुप में हुई है। बताया यह भी जाता है कि पिकअप वैन पर 30 से अधिक मजदूर सवार थे और ड्राइवर गाड़ी भी काफी तेज चला रहा था। तभी इसी दौरान अचानक टायर फटने से यह हादसा हुआ।