1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Dec 12, 2020, 1:25:36 PM
- फ़ोटो
NAWADA : नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के फुलमा गांव के पास नेशनल हाइवे 31 पर एक टैंक लॉरी ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रौंद दिया. घटना में एक बच्चे और एक महिला की मौके पर मौत हो गई है.
इस घटना में एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है जिसकी पहचान विकास सिंह के रूप में की गई है. फिलहाल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. वहीं मृतका के बहनोई ने बताया कि तीनों गोविंदपुर के भलुआ गांव शादी में शामिल होने आये हुए थे तभी एक टैंक लॉरी ने उन्हें पीछे से आकर रौंद दिया.
वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंची अकबरपुर थाना की पुलिस जांच में जुट गई है. टैंक लॉरी को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. शवों को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.