ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंका

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की पिटाई: केक खाने गए हैं डिप्टी सीएम, बीजेपी बोली- तेजस्वी ने चेन्नई जाकर बिहारियों की छाती को रौंदा

PATNA: तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हुए हमले को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। विधानसभा में चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी के सदस्यों ने सदन में इस मुद्दे को लेकर अप

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की पिटाई: केक खाने गए हैं डिप्टी सीएम, बीजेपी बोली- तेजस्वी ने चेन्नई जाकर बिहारियों की छाती को रौंदा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हुए हमले को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। विधानसभा में चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी के सदस्यों ने सदन में इस मुद्दे को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार हंगामा मचाया। सदन के बाहर और भीतर बीजेपी विधायकों ने इसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेवार ठहराया है। वहीं तेजस्वी यादव के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बर्थडे में शामिल होने को लेकर बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि तेजस्वी केक खाने के लिए तमिलनाडु चले गए लेकिन वहां रह रहे बिहारी मजदूरों का दर्द उन्हें नहीं दिखा।


विधानसभा के बाहर बीजेपी के विधायकों ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने कहा है कि अपनी रोजी रोजगार के तलाश में दूसरे प्रदेशों में जाने वाले बिहार के मजदूरों पर हमले हो रहे हैं। बावजूद इसपर बिहार सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बिहार के सम्मान के साथ दूसरे प्रदेशों में खिलवाड़ हो रहा है बावजूद इसके महागठबंधन क सरकार ने चुप्पी साध रखी है।


वहीं बीजेपी विधायक ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के तमिलनाडु दौरे को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार के डिप्टी सीएम तमिलनाडू के मुख्यमंत्री का बर्थडे केक खाने गए थे। तमिलनाडू से बिहार के मजदूरों की छाती रौंदकर चले आए लेकिन बिहारी मजदूरों के बारे में कोई बात नहीं की। विधानसभा के भीतर मजदूरों पर हुए हमले को लेकर भारी हंगामा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से बिहारी मजदूरों पर हो रहे हमले की जानकारी मिली, जिसके बाद मुख्य सचिव और डीजीपी को तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने को कहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता