Hindi News / news / तालाब में डूबकर किशोरी की मौत, परिजनों में कोहराम

तालाब में डूबकर किशोरी की मौत, परिजनों में कोहराम

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Dec 09, 2020, 2:15:39 PM

तालाब में डूबकर किशोरी की मौत, परिजनों में कोहराम

- फ़ोटो

NALANDA : इस वक़्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है जहां शौच के दौरान पैर फिसलने से तालाब में डूबकर किशोरी की मौत हो गई है. घटना हरनौत थाना क्षेत्र के सिरसी गांव की बताई जा रही है. 


मृतका की पहचान सोहराय बिंद की 15 वर्षीय पुत्री यशोदा कुमारी के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि वह शौच के लिए गयी थी, इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गयी, जिससे मौके पर ही डूबकर उसकी मौत हो गयी. 


ग्रामीणों के प्रयास से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया. इसके बाद परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया. सूचना मिलते ही हरनौत थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजते हुए मामले की छानबीन में जुट गए हैं.