ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया

T-20 वर्ल्ड कप में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह

DESK: ऑस्ट्रेलिया में इसी महीने शुरू होने वाले T-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले इंडियन टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं। प्रेस रिलीज

T-20 वर्ल्ड कप में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: ऑस्ट्रेलिया में इसी महीने शुरू होने वाले T-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले इंडियन टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं। प्रेस रिलीज जारी कर बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी दी है।


वर्ल्ड कप के लिए बुमराह के रिप्लेसमेंट की घोषणा जल्द की जाएगी। पीठ में चोट से बुमराह जूझ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बुमराह के फिट होने में 4 से 6 महीने का समय लग सकता है। इससे पहले कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि जब तक एक्सपर्ट से बात नहीं होती, तब तक वे यह नहीं मानेंगे कि बुमराह वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे। 


जसप्रीत पूरे एशिया कप से बाहर रहे थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीन मैचों की टी-20 सीरीज में उनकी वापसी हुई थी। यहां भी वो पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। दूसरे मैच में जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच को यॉर्कर गेंद पर बोल्ड किया था। खुद फिंच उनकी तारीफ कर चुके हैं। लेकिन पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से बुमराह वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।

टैग्स