ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

अगले साल स्वास्थ्य विभाग में 2725 पदों पर होगी बहाली, तैयारी में जुटी सरकार

PATNA : बिहार में जल्द ही पांच जिलों में नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल खोले जाने की मंजूरी मिलते ही अगले साल स्वास्थ्य विभाग में 2725 पदों पर बहाली का रास्ता साफ हो गया है. नए

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में जल्द ही पांच जिलों में नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल खोले जाने की मंजूरी मिलते ही अगले साल स्वास्थ्य विभाग में 2725 पदों पर बहाली का रास्ता साफ हो गया है.  नए कॉलेज के संचालन के लिए अगले साल 2725 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

पांच नए मेडिकल कॉलेज में तीन सात निश्चय योजना जबकि दो केंद्र प्रायोजित योजना के तहत खुलेंगे. बेगूसराय, वैशाली, भोजपुर, सीतामढ़ी और बक्सर में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. सभी नए मेडिकल कॉलेज में सौ MBBS सीटों पर नामांकन की क्षमता होगी. सभी कॉलेज में MCI के मापदंड के अनुसार 545 पदों का सृजन करना होगा. जिसमें से 277 पद मेडिकल कॉलेज के लिए और 268 पद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए होंगे. 

MCI के तय किए गए मापदंड के अनुसार 2725 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. नए बहाल किए गए कर्मचारियों और पदाधिकारियों के वेतन और अन्य मद में  होने वाला खर्च पूरी तरह  से राज्य सरकार को वहन करना है. जनवरी-फरवरी तर विज्ञापन प्रकाशित  किए जान की प्रायोजन पर काम हो रही है.