ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

सुशील मोदी का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- कांग्रेस नेता ने तोड़ी राजनीतिक मर्यादाएं

PATNA: सूबे के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस नेता पर जमकर हमला बोला है. सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए राहुल गांधी पर राजनीतिक मर्यादाएं तोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: सूबे के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस नेता पर जमकर हमला बोला है. सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए राहुल गांधी पर राजनीतिक मर्यादाएं तोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मानहानि मामले में माफी मांगने के बदले वो खुद को पीड़ित बता रहे हैं. सुशील मोदी ने राहुल गांधी के मानहानि मामले में पेशी को लेकर ट्वीट किया और लिखा कि राहुल गांधी ने देश के पीएम को चोर कहा, मोदी उपनाम वाले लाखों लोगों को चोर बताया. उन्होंने कहा कि इसलिए उन्हें कोर्ट में पेश होना पड़ा. सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मानहानि के मुकदमे में वो माफी मांगने के बदले वो खुद को पीड़ित बता रहे हैं और बीजेपी पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं उन्होंने राजद पर भी निशाना साधा और लिखा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जेल जाने के बाद भी न तो उन्हें हटाया गया और न ही किसी दूसरे लोगों को अध्यक्ष पद की जिम्मेदार दी गई. उन्होंने कहा कि जाति की राजनीति करने वाले लोग आज जनादेश को स्वीकार करने की बजाए उनपर लांछन लगा रहे हैं. पटना से राहुल की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता