ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

सुशील मोदी ने तेजस्वी से पूछा, जब सीएम को कहते हैं ‘’धोखेबाज’’ तो घोटाला करने वाले लालू के लिए किस शब्द का करेंगे प्रयोग

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. मोदी ने कहा कि जब वह सीएम को लेकर घटिया शब्द धोखेबाज का प्रयोग करते हैं तो वह चारा घोटाला करने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. मोदी ने कहा कि जब वह सीएम को लेकर घटिया शब्द धोखेबाज का प्रयोग करते हैं तो वह चारा घोटाला करने वाले लालू प्रसाद के लिए कौन का शब्द का प्रयोग करेंगे.

मोदी ने किया ट्वीट

मोदी ने ट्वीट किया कि ‘’राजद के युवराज संविधान बचाओ यात्रा की नौटंकी करते हैं, जबकि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए "धोखेबाज " जैसे घटिया शब्द का प्रयोग करते हैं.  वे बतायें कि जिस मुख्यमंत्री के समय चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, बीएड डिग्री घोटाला हुआ, उसके बारे में कौन-सा शब्द प्रयोग करेंगे. क्या घोटाले और भ्रष्टाचार से बिहार को खोखला बनाना राजद की विचारधारा का हिस्सा हैं?’’

एनआरसी पर एनडीए एकजुट

एनआरसी पर मोदी ने ट्वीट किया कि’’ दस जनवरी, 2020 से लागू नागरिकता कानून को लेकर एनडीए एकजुट है. नागरिकता और जनगणना के मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भ्रम दूर कर दिए.   इसके बावजूद जिनकी राजनीति किसी समुदाय को डराने और बांटने पर टिकी है, वे रस्सी को सांप ही बताते रहेंगे.

नुकसान पहुंचाना विरोध का कौन सा तरीका

मोदी ने विरोध के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर निशाना साधा और ट्वीट किया कि’’ जो कानून पडोसी देशों से आये पीड़ित शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए बना, उसे देश के किसी व्यक्ति, समुदाय या धर्म के खिलाफ साबित करना 2020 के दशक का सबसे बड़ा झूठ है.  इस झूठ के लिए महागठबंधन और वामदलों ने पिछले महीने दो बार बंद कराकर सरकारी सम्पत्ति को जो नुकसान पहुंचाया, वह क्या असहमति प्रकट करने का लोकतांत्रिक तरीका था?’’

टैग्स