ब्रेकिंग
बिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसाबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा

सुशील मोदी की तेजस्वी यादव को चुनौती, कहा- अगर हिम्मत है तो...

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को IRCTC मामले में भले ही राहत मिल गई हो, लेकिन अब बिहार में इसपर राजनीति तेज़ हो गई है। बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने उपमुख्यमंत्री तेज

सुशील मोदी की तेजस्वी यादव को चुनौती, कहा- अगर हिम्मत है तो...
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को IRCTC मामले में भले ही राहत मिल गई हो, लेकिन अब बिहार में इसपर राजनीति तेज़ हो गई है। बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक साथ हमला बोला है। 



सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा है कि तेजस्वी यादव बैकफूट पर हैं। CBI कोर्ट ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने तेजस्वी को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर हिम्मत है तो अड़े रहते CBI को धमकी देने वाले बयान पर। आपको माफ़ी मांगनी पड़ी। इसके बाद उन्होंने सीएम नीतीश को भी घेरे में लिया। सुशील मोदी ने कहा कि घोटाले से जुड़े मामले में चार्जशीटेड और बेल वाले आदमी को नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम बना रखा है। 




आपको बता दें, तेजस्वी यादव आज दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश हुए थे. जहां उनकी जमानत को सीबीआई ने चुनौती दी थी, लेकिन कोर्ट ने तेजस्वी यादव की जमानत रद्द करने से इंकार कर दिया है. हालांकि तेजस्वी यादव को कोर्ट की तरफ से सोच समझकर बयान देने की नसीहत दी गई है. लेकिन अब मौके पर चौका मारते हुए सुशील मोदी ने भी तेजस्वी यादव पर हमला बोल दिया। 

टैग्स