ब्रेकिंग
पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टपुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्ट

सुशील मोदी की कोर्ट में हुई गवाही, मंत्री रामानंद यादव पर किया है मानहानी का केस

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने पिछले दिनों बिहार सरकार के खान एवं भू-तत्व मंत्री रामानंद यादव के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दर्ज कराया था।आज उस

सुशील मोदी की कोर्ट में हुई गवाही, मंत्री रामानंद यादव पर किया है मानहानी का केस
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने पिछले दिनों बिहार सरकार के खान एवं भू-तत्व मंत्री रामानंद यादव के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दर्ज कराया था।आज उस मामले में सुशील कुमार मोदी की कोर्ट में गवाही हुई। पटना सिविल कोर्ट में गवाही दर्ज कराने पहुंच सुशील मोदी ने मंत्री रामानंद यादव पर जमकर हमला बोला। सुशील मोदी ने कहा है कि रामानंद यादव ने उनपर बेबुनियाद आरोप लगाया है जिससे उनकी छवि धूमिल हुई है। सुशील मोदी ने कहा है कि खेतान मार्केट और लोदीपुर के मॉल से उनका दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है।


कोर्ट में अपनी गवाही दर्ज कराने के बाद सुशील मोदी ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री रामानंद यादव ने उनपर आरोप लगाया था कि पटना के लोदीपुर और सब्जीबाग इलाके में मंत्री रहते हुए उन्होंने जमीन कब्जा कर मार्केट और मॉल का निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि रामानंद यादव का यह आरोप पूरी तरह से बेबुनिया और झूठा था। उन्हें नोटिस भेजा लेकिन उन्होंने न तो इसके लिए माफी मांगी और ना ही इससे जुड़ा कोई सबूत ही दिया।रामानंद यादव द्वारा ऐसा बेबुनियाद आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल की है। इसको लेकर रामानंद यादव के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट में इस मामले पर आज सुशील मोदी की गवाही थी।


बता दें कि बिहार सरकार के खान एवं भू-तत्व मंत्री रामानंद यादव ने बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। मंत्री रामानंद यादव ने सुशील मोदी के ऊपर आरोप लगाया था कि डिप्टी सीएम रहते हुए उन्होंने पटना के सब्जीबाग और लोदीपुर में जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर खेतान मार्केट और लोदीपुर मॉल का निर्माण कराया।जिसको लेकर सुशील मोदी ने मंत्री के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। सुशील मोदी ने मंत्री रामानंद यादव पर उनकी छवि को समाज में खराब करने का आरोप लगाया है।