ब्रेकिंग
‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधान‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधान

सुशील मोदी को ललन का जवाब, कहा - भाजपा मुक्त भारत का होगा आगाज

PATNA : भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी बिहार में महागठबंधन कि सरकार बनने के बाद लगातार हमलावर हैं। उन्होंने बीते रात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते

सुशील मोदी को ललन का जवाब, कहा - भाजपा मुक्त भारत का होगा आगाज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी बिहार में महागठबंधन कि सरकार बनने के बाद लगातार हमलावर हैं। उन्होंने बीते रात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा था कि नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम टांय टांय फिस हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश का वोट बीजेपी के साथ हो गया है। अब सुशील मोदी के इस बयानों को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने ही अंदाज में सुशील मोदी पर तंज कसा है। 


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, "सुशील जी, विपक्षी एकता की मुहिम टांय-टांय फिस्स होगी या 2024 में भाजपा मुक्त भारत का आगाज होगा ये समय बताएगा. 36752 वोट से 1794 पर आ गए फिर भी जनाधार दिखता है...वाह भाई वाह..! बड़का झूठा पार्टी की फितरत ही है 'एक झूठ को सौ बार बोलना', आप इसी फितरत के शिकार हैं. लगे रहिए।" बता दे कि, इससे पहले भी सुशील कुमार मोदी के बयानों पर ललन सिंह पलटवार करते रहें हैं। वो हमेशा ट्वीट के जरिए ही सुशील मोदी को जवाब डेट रहते हैं। हालांकि, इसको लेकर जब ललन सिंह से सवाल किया जाता है तो हमेशा कहते रहते हैं कि सुशील मोदी का काम ही सिर्फ बोलना रह गया है, इसलिए वो कुछ न कुछ बोलते रहते हैं। 


इसके पहले भी ललन सिंह ने एक ट्वीट में सुशील मोदी को जवाब देते हुए कहा था कि- "लगता है आपकी स्मरण शक्ति कमजोर हो गई है. 2020 में 36752 वोट से जीते थे। इस बार 1794 वोट फिर भी महागठबंधन के आधार वाला वोट आपको मिला। ऐसी प्रतिक्रिया बड़का झूठा पार्टी के हताश नेता ही दे सकते हैं. लगे रहिए, कुछ न कुछ जरूर मिल जाएगा आपको।"