ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

बंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरण

Patna Police News: पटना के बंटी यादव हत्याकांड में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। घटना के समय वे अपहरण स्थल के पास तैनात थे, लेकिन जानकारी नहीं मिलने पर विभाग ने कार्रवाई की।

Patna Police News
बंटी यादव हत्याकांड में कार्रवाई
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Police News: पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसपी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एएसआई प्रवीण कुमार पंकज, अवधेश कुमार, वीर बहादुर सिंह और गृह रक्षक सुदर्शन प्रसाद शामिल हैं।



यह कार्रवाई पटना सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने की है। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती। निलंबन अवधि के दौरान सभी का मुख्यालय नवीन आरक्षी पुलिस केंद्र, पटना रहेगा। सभी निलंबित पदाधिकारियों और कर्मी को तीन दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।



पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई की रात जब बंटी यादव का अपहरण हुआ था, उस समय सभी निलंबित पुलिसकर्मी घटनास्थल के करीब 100 मीटर के दायरे में मौजूद थे। उनकी ड्यूटी गश्ती और डायल-112 में लगी थी। इसके बावजूद उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। इसे ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही मानते हुए विभाग ने यह कार्रवाई की है।



पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर के पास से 6 जुलाई को बंटी यादव का अपहरण किया गया था। अपहरण के पांचवें दिन 11 जुलाई को उसका शव पटना से करीब 60 किलोमीटर दूर अथमलगोला में बरामद हुआ था। शव की स्थिति बेहद खराब थी। बंटी का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था, जिससे आंख और नाक की पहचान करना मुश्किल था। 



उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले थे। बाएं हाथ की स्थिति सामान्य थी, जबकि दाहिने हाथ की केवल हड्डी बची थी। जांच में सामने आया कि बंटी के दाहिने हाथ पर टैटू बना हुआ था, जिसे हत्या के बाद बदमाशों ने किसी नुकीली चीज से गोदकर मिटाने की कोशिश की। उसके हाथ में एक कड़ा भी था, जो पोस्टमॉर्टम के दौरान नहीं मिला।



पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली लगने या शरीर में छर्रे मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता