ब्रेकिंग
सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद

कम नहीं हुआ सुशील मोदी का जलवा, डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद से ज्यादा विधायक मोदी से मिलने पहुंचे

PATNA : डिप्टी सीएम की कुर्सी चले जाने के बावजूद सुशील कुमार मोदी का जलवा कम नहीं हो रहा है. सुशील कुमार मोदी का कद बिहार बीजेपी के अंदर कितना बड़ा है इस बात का अंदाजा सोमवार

कम नहीं हुआ सुशील मोदी का जलवा, डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद से ज्यादा विधायक मोदी से मिलने पहुंचे
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : डिप्टी सीएम की कुर्सी चले जाने के बावजूद सुशील कुमार मोदी का जलवा कम नहीं हो रहा है. सुशील कुमार मोदी का कद बिहार बीजेपी के अंदर कितना बड़ा है इस बात का अंदाजा सोमवार को विधानसभा सत्र शुरू होने के साथ एक बार फिर देखने को मिला. जिस वक्त विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई उस वक्त सुशील कुमार मोदी विधान परिषद स्थित अपने चेंबर में मौजूद थे. विधानसभा में शपथ लेने वाले नवनिर्वाचित विधायकों ने एक-एक कर विधान परिषद का रुख किया और सुशील मोदी से उनके चेंबर में पहुंचकर मुलाकात की.

भारतीय जनता पार्टी के लगभग 40 से अधिक के विधायक सुशील मोदी से मुलाकात करने पहुंचे. सुशील मोदी विधानसभा की आचार समिति के अध्यक्ष हैं और वह दिन भर अपने चेंबर में बैठे रहे. शपथ लेने के साथ विधायक एक-एक कर सुशील मोदी के पास पहुंचते रहे. उनका आशीर्वाद लिया और मुलाकात भी की. मुलाकात करने के लिए आने वाले विधायकों से सुशील मोदी ने उनकी जीत के ऊपर फीडबैक लिया एनडीए की जीत का गणित समझा और फिर चुनाव में जीत के लिए उनको बधाई भी दी.

 विधानसभा सत्र के पहले ही दिन सुशील कुमार मोदी का जो जलवा देखने को मिला उसके सामने मौजूदा डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और रेनू देवी भी फीके नजर आए. बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम से विधायकों ने मुलाकात तो की अभिवादन भी किया लेकिन उनके दरबार में वह बात नहीं दिखी जो डिप्टी सीएम नहीं रहने के बावजूद सुशील मोदी के चेंबर में नजर आई.

टैग्स