ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

सलमान को आ रहे हैं बुरे सपने, आधी रात को सुशांत के लिए किया ट्वीट

DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद देशभर में सलमान खान के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है. सलमान खान के साथ-साथ फिल्म निर्माता करण जौहर और बॉलीवुड की कई हस

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद देशभर में सलमान खान के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है. सलमान खान के साथ-साथ फिल्म निर्माता करण जौहर और बॉलीवुड की कई हस्तियां नाराजगी का सामना कर रही हैं. ऐसे में सलमान खान की नींद उड़ी हुई है. सुशांत के मामले में लगातार हमला झेल रहे सलमान खान ने आधी रात के वक्त अपने फैंस को ट्वीट करते हुए मैसेज दिया है.

सलमान खान ने अपने फैंस को ट्वीट करते हुए लिखा है कि वह सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ है. सलमान ने कहा है कि मेरे फैंस को सुशांत के फैंस का समर्थन करना चाहिए. सोशल मीडिया पर लगातार जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत ट्रेंड कर रहा है और यूजर्स के निशाने पर सलमान खान के साथ साथ करन जौहर हैं. सलमान अब तक ऐसे किसी बड़े विवाद में नहीं फंसे हैं. लिहाजा अब उनको लग रहा है कि सुशांत के समर्थकों की नाराजगी भारी पड़ सकती है. सलमान खान ने आधी रात के वक्त एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं अपने फैंस से अपील करता हूं कि वह सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहे और गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें. भावनाओं को समझने की कोशिश करें. इस संकट की घड़ी में सुशांत के परिवार का सहारा बने किसी को अपने साथ चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है.

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के फैंस लगातार ट्विटर पर सलमान खान को घेर रहे थे. जिसके बाद सलमान के समर्थक भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगे. सलमान को ऐसा लगता है कि पूर्व कंट्रोवर्सी से उनको केवल नुकसान होगा. लिहाजा उन्होंने सुल्तान के फैंस का गुस्सा कम करने और अपने समर्थकों को समझाने के लिए यह ट्वीट किया है. देखा जाए तो सलमान के ट्वीट का मतलब यह भी है कि वह खुद सुशांत के प्रकरण में अपना नाम आने से परेशान हैं. सलमान खान के ब्रांड बीइंग हुमन के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. कई संगठनों ने सलमान खान की फिल्म रिलीज नहीं होने देने का ऐलान किया है. विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सलमान को अब इस बात का डर सता रहा है कि भविष्य में उनकी फिल्मों को प्रदर्शित करने में परेशानी होगी.