ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

सुशासन की सरकार पर सवाल ! राजधानी में महिला की गोली मारकर हत्या, सड़क पर फेंकी मिली लाश; इलाके में सनसनी

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटना को अंजाम नहीं दिया जाता है

सुशासन की सरकार पर सवाल ! राजधानी में महिला की गोली मारकर हत्या, सड़क पर फेंकी मिली लाश;  इलाके में सनसनी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटना  को अंजाम नहीं दिया जाता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। यहां अज्ञात अपराधियों ने 25 वर्षीया महिला की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी। 


दरअसल, राजधानी पटना के नजदीकी इलाके पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सोनामा रक्षाबांध के पास मिर्जापुर जाने वाले रास्ते में शव को फेंक दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जिसके बाद रक्षाबांध के पास महिला का शव देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गांव में महिला का शव मिलने की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ लग गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया। आशंका जतायी जा रही है कि पीठ में गोलीमार कर महिला की हत्या की गयी है।


वहीं, इस मामले में दीदारगंज थानाध्यक्ष चेतनानंद झा ने बताया कि पुलिस इस हत्याकांड की जांच कर रही है। फिलहाल शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि बदमाशों ने कहीं और उसकी हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। महिला के एक हाथ में गोदना का निशान है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है।


इधर, सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेंद्रू से 17 साल का किशोर लापता हो गया है। परिजनों ने अगवा किए जाने की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है। सुल्तागंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किशोर की मां भोली देवी ने पुलिस बताया है कि बेटे के मोबाइल पर एक कॉल आने के बाद वह घर से निकला गया।