ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

सुशासन की सरकार पर सवाल ! बाइक सवार अपराधियों ने घर के पास ही टीचर और दुकानदार को किया शूट, एक को दागी 3 गोलियां

SUPAUL : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता होगा जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में ताज

सुशासन की सरकार पर सवाल ! बाइक सवार अपराधियों ने घर के पास ही टीचर और दुकानदार को किया शूट, एक को दागी 3 गोलियां
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SUPAUL : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता होगा जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में ताजा मामला सिवान जिले से निकलकर सामने आ रही है। यहां बेखौफ अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मार दी है। जिससे दोनों लोगों की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के दिना पट्टी में दो युवक को गोली मार दी गई। दोनों को स्थानीय लोगों ने पिपरा स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि, दो लोगों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।


वहीं,  इस घटना में मृतकों की पहचान दीनापट्टी निवासी 42 वर्षीय मो. नूरुल्लाह और 40 वर्षीय सिकंदर दास के रूप में की गई है। इनलोगों को बाइक पर सवार दो अपराधियों ने दीना पट्टी पहुंच कर घर के पास ही गोली मारी है। घटना के बाद अपराधी वहां से फरार हो गया। मृतक मो. नुरुल्लाह सरकारी शिक्षक भी थे। उसे तीन गोली लगी है। वहीं एक अन्य युवक सिकंदर दास गांव में ही दुकान चलाता था।


इधर, इस घटना के बाद गांव में  युवक की मौत के बाद गांव में सन्नाटा फैल गया है। मौके पर पिपरा थाना की पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।सुपौल सदर एसडीपीओ कुमार इंद्रप्रकाश पिपरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों से ले रहे है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर तहकीकात की जा रही है।