ब्रेकिंग
पटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाखबिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंडबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमपटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाखबिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंडबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगम

सूरत से गया आये युवक की मौत, कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया

PATNA : सूरत से आए एक बीस वर्षीय युवक की इलाज के दौरान गया के एएनएमसीएच में मौत हो गयी। युवक को बुखार और खांसी और उसे सांस लेने में तकलीफ थी।मौत के बाद युवक का सैंपल कोरोना जा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : सूरत से आए एक बीस वर्षीय युवक की इलाज के दौरान गया के एएनएमसीएच में मौत हो गयी। युवक को बुखार और खांसी और उसे सांस लेने में तकलीफ थी।मौत के बाद युवक का सैंपल कोरोना जांच के लिए लिया गया है। कोरोना प्रोटोकाल के तहत युवक की डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी गयी है। वहीं घर वालों को क्वारेंटाइन किया गया है।


गया स्थित अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज ( एएनएमसीएच) में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। सूरत से लौटने के बाद युवक को बुखार और खांसी थी, उसे सांस लेने में भी तकलीफ थी। युवक को पहले उसके परिजन जेपीएन अस्पताल ले गये थे लेकिन हालत गंभीर होने के बाद उसे एएनएमसीएच में भर्ती किया गया था।


युवक के परिजनों ने बताया कि वह मार्च में गुजरात के सूरत से घर आया था। पिछले कुछ दिनों से उसे बुखार था। एएमएमसीएच के कोरोना वार्ड के नोडल ऑफिसर डॉ एन के पासवान ने बताया कि मौत के बाद युवक का सैंपल लिया गया है। साथ ही कोरोना प्रोटोकाल के तहत उसके शरीर को कवर कर दाह संस्कार के लिए  परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही दाह संस्कार के बाद परिजनों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। 


टैग्स