ब्रेकिंग
सिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरार

मां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यार

पूर्णिया में सिर कटी महिला की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। शादी के दबाव से परेशान शादीशुदा प्रेमी ने महिला और उसकी दो साल की बेटी की हत्या कर दी।

बिहार न्यूज
हत्याकांड का खुलासा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNIA:बिहार के पूर्णिया जिसे में महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। इस मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या उसके शादीशुदा प्रेमी ने की थी। 


आरोपी ने महिला की दो साल की बेटी को भी जान से मार डाला था। आधार कार्ड बनाने के दौरान महिला की मुलाकात हुई थी। तभी यह मुलाकात प्यार में बदल गयी। आरोपी मोहम्मद मोफिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की निशानदेही पर महिला की सिर कटी लाश और उसकी बेटी का शव पुलिस ने बरामद किया।


झाड़ी में मिली थी सिर कटी लाश

बताया जाता है कि बीते बुधवार को कामाख्या स्थान ओपी क्षेत्र के कल्याणपुर में झाड़ी से मृतका की सिर कटी लाश बरामद हुई थी। महिला की पहचान जानकीनगर निवासी के रूप में हुई थी। घटना के बाद पुलिस को महिला के एक युवक के साथ संबंध होने की जानकारी मिली। पुलिस ने संदिग्ध युवक की तलाश शुरू कर दी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी करती रही, आखिरकार पुलिस ने आरोपी मोहम्मद मोफिल को धड़ दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना मुंह खोला, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। 


शादी के लिए बना रही थी दबाव

पूछताछ में आरोपी ने महिला की हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस को बताया कि वह शादी के लिए दबाव बना रही थी, जबकि वो खुद पहले से शादीशुदा था। इसलिए वो उससे शादी नहीं करना चाहता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला से पीछा छुड़ाने के लिए उसने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसकी दो साल की बेटी की भी हत्या कर दी।


आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया है। वहीं, महिला का कटा हुआ सिर भी बरामद किया गया। पुलिस ने महिला की बड़ी बेटी को सुरक्षित बरामद कर लिया है। मृतका के ससुर की शिकायत पर मरंगा थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।


आधार कार्ड बनाने के दौरान हुई थी पहचान

पुलिस ने बताया कि मृतका का पति पंजाब में मजदूरी करता है। वह कभी-कभी ही घर आता था। महिला अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान आधार कार्ड बनाने का काम करने वाले मो. मोफिल से उसकी पहचान हुई और दोनों के बीच संबंध बन गए। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस खुलासे से इलाके के लोग भी हैरान हैं।