ब्रेकिंग
सिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरार

पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरार

Patna Crime News: पटना के राजीव नगर स्थित गणपति गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान चार युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया गया, जबकि गेस्ट हाउस का संचालक और कुछ कर्मचारी फरार हो गए।

Patna Crime News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Crime News: पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ इलाके में स्थित गणपति गेस्ट हाउस में कथित देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है। पटना पुलिस और एसएसपी सेल की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) की संयुक्त टीम ने शनिवार को गेस्ट हाउस में छापेमारी कर चार युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया।



पुलिस के अनुसार, गेस्ट हाउस जी+4 भवन में संचालित हो रहा था। छापेमारी के दौरान टीम ने ग्राउंड फ्लोर से लेकर चौथी मंजिल तक अलग-अलग कमरों की सघन तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान दो आईपीएस रैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।



तलाशी के दौरान पुलिस ने गेस्ट हाउस के विभिन्न कमरों से कंडोम समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद करने का दावा किया है। हिरासत में लिए गए युवक और युवतियों को पूछताछ के लिए राजीव नगर थाने ले जाया गया है।



पुलिस की तकनीकी टीम मामले की जांच में जुटी है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित अनैतिक गतिविधि के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, ग्राहकों से संपर्क किस माध्यम से किया जाता था और गेस्ट हाउस में यह गतिविधि कितने समय से संचालित हो रही थी।



छापेमारी की भनक लगते ही गेस्ट हाउस का मुख्य संचालक और वहां काम करने वाले कुछ कर्मचारी पिछले दरवाजे से फरार हो गए। उनके साथ कुछ अन्य संदिग्ध युवक भी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस अब फरार संचालक और संबंधित कर्मचारियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।



एसडीपीओ-2 लॉ एंड ऑर्डर सुषमा सागर ने बताया कि गेस्ट हाउस में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। उनके अनुसार, करीब दो महीने से SIU की टीम आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने की तैयारी कर रही थी।



उन्होंने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि गेस्ट हाउस के कमरों में कुछ युवक-युवतियां मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान अलग-अलग कमरों से चार युवतियों के मिलने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार संचालक समेत अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता