ब्रेकिंग
बिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल

दिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरार

राहुल झा पर पत्नी और तीन बेटियों की पत्थर से वार कर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी ने बुजुर्ग पिता को चाय पिलाई और फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

बिहार न्यूज
चार हत्याओं के बाद पिता को पिलाई चाय
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAIPUR: पत्नी और तीन बेटियों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। दिल को दहला देने का यह मामला राजस्थान के जयपुर की है। जहां करधनी इलाके के गोविंद वाटिक में राहुल झा नामक शख्स ने अपने पूरे परिवार को मौत की नींद सुला दिया। राहुल पर अपनी पत्नी और तीनों बेटियों की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या किये जाने का आरोप है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रातभर घर में रहा और सुबह होते ही अपने बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर मौके से फरार हो गया। इस घटना की भनक पिता को भी नहीं लग पाई थी।   


सोते समय हत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी 40 वर्षीय गीता झा, बड़ी बेटी 22 वर्षीया नंदनी, दूसरी बेटी 17 वर्षीया राधिका और सबसे छोटी बेटी 14 साल की गिरीश उर्फ गौरी के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर से कुचलकर चारों की निर्मम हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किये गये पत्थर को बरामद किया है, जिस पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी राहुल झा की पत्नी की लाश पहली मंजिल से बरामद किया है। जबकि तीनों बेटियों का शव ग्राउंड फ्लोर में दो अलग-अलग कमरों में पड़ा मिला है। पुलिस को आशंका है कि वारदात को देर रात अंजाम दिया गया और सोते समय एक-एक कर हमला किया गया।


चार हत्याओं के बाद पिता को पिलाई चाय

वारदात के बाद आरोपी घर में ही मौजूद रहा। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे उसने दूध लिया और अपने बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा के लिए चाय बनाकर उन्हें पिलाई। पिता को उस समय घर में हुई हत्या की जानकारी नहीं थी। चाय पिलाने के बाद राहुल घर से निकल गया। कुछ देर बाद जब उसके पिता टॉयलेट से बाहर आए और नीचे कमरों के पास खून देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी गई।


पत्नी चलाती थी ब्यूटी पार्लर, आरोपी करता था शेयर ट्रेडिंग

मृतका गीता घर की पहली मंजिल पर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। बड़ी बेटी नंदनी पढ़ाई के साथ निजी नौकरी करती थी, जबकि राधिका 12वीं और गौरी 8वीं कक्षा में पढ़ रही थी।


पड़ोसियों के मुताबिक, राहुल झा शेयर ट्रेडिंग का काम करता था और करीब तीन दिन पहले गुजरात से लौटा था। एक पड़ोसी महिला ने बताया कि राहुल ने उससे 50 हजार रुपये उधार मांगे थे, जिसमें से उसने 25 हजार रुपये दिए थे। पुलिस आर्थिक परेशानी या शेयर बाजार में नुकसान समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल और एडिशनल डीसीपी राजेश गुप्ता पुलिस टीम तथा FSL टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


आरोपी राहुल झा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस घटना के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है।