1st Bihar Published by: Saurav Kumar Updated Dec 30, 2020, 3:54:45 PM
- फ़ोटो
SITAMADHI: शराब तस्करी रोकने में विफल सुरसंड के थानेदार इंस्पेक्टर भोला सिंह को समस्तीपुर एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. इंस्पेक्टर पर आरोप लगा है कि उनका शराब माफियाओं के साथ मिलीभगत है. जिसके बाद उनके खिलाफ एसपी ने एक्शन लिया है.
चौकीदार पर भी हुई कार्रवाई
सुरसंड थानेदार इंस्पेक्टर भोला सिंह के साथ-साथ थाने के चौकीदार चुनचुन पासवान पर भी एसपी ने कार्रवाई की है. एसपी ने कहा कि ये दोनों शराब विक्री पर क्षेत्र में रोक नहीं लगवा पा रहे थे. सुरसंड थानेदार पर शराब माफियाओं से मिलीभगत का आरोप था जिसको लेकर सुरसंड थाना अध्यक्ष को निलंबित,किया गया है. शराब माफियाओं से मिलकर सुरसंड थाना प्रभारी सरकार की योजना को विफल करने में लगे थे. जिसकी शिकायत लगातार मिल रही थी.
लापरवाही बर्दाश्त नहीं
सीतामढ़ी के एसपी अनिल कुमार ने कहा कि किसी भी सूरत में शराब का व्यापार किसी भी थाना क्षेत्र में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो भी थाना अध्यक्ष या पुलिस वाले शराब बिक्री को अपने क्षेत्र में रोकने में नाकाम साबित होंगे उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार शराबबंदी को लेकर सख्त है और उसका पालन कराना पुलिस का काम है.