Hindi News / news / चमकी बुखार पर SC सख्त, केंद्र, बिहार और यूपी सरकार को जारी किया...

चमकी बुखार पर SC सख्त, केंद्र, बिहार और यूपी सरकार को जारी किया नोटिस

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 16, 2019, 2:31:42 PM

चमकी बुखार पर SC सख्त, केंद्र, बिहार और यूपी सरकार को जारी किया नोटिस

- फ़ोटो

DESK : बिहार में चमकी बुखार से निपटने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, बिहार और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है. https://www.youtube.com/watch?v=g1U-mgG6zuk इस याचिका को वकील शिवकुमार त्रिपाठी ने दाखिल किया है. याचिका में कहा गया कि पिछले 50 साल में करीब 50 हजार बच्चों की मौत चमकी बुखार से हुई है लेकिन अब तक इससे निपटने के स्थायी उपाय नहीं किए गए हैं. पिछले हफ्ते बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया और माना कि बिहार में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं हैं. बिहार सरकार ने यह भी कहा कि राज्य स्वास्थ्य विभाग में सभी स्तरों पर कम से कम 50 फीसदी पद रिक्त हैं. सरकार का यह भी मानना है कि स्वास्थ्य विभाग में 47 फीसदी डॉक्टरों के पद और 71 फीसदी नर्सों के पद रिक्त हैं. हलफनामे में बिहार राज्य सरकार ने स्वीकार किया कि राज्य में उपलब्ध मानव संसाधनों में भी कमी है. सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार ने कहा कि मुजफ्फरपुर मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नजर बनाए हुए हैं. सरकार इस बीमारी पर काबू करने का हर संभव प्रयास कर रही है.