ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार

सासाराम के अकोढ़ीगोला में विवाहिता पायल यादव की गला काटकर हत्या कर दी गई और शव कुएं में फेंक दिया गया। प्रेम प्रसंग से जुड़े इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: बिहार के सासाराम से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। अखोरीगोली थाना क्षेत्र के बाघाखोह इलाके में जिस विवाहिता का शव कुएं से बरामद हुआ था, उसकी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले का आज खुलासा किया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रोहतास के एसपी रौशन कुमार के अनुसार मृतका की पहचान गया जिले की रहने वाली पायल यादव के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था।


ट्रेन में हुई थी मुलाकात, शुरू हुआ प्रेम संबंध

पुलिस के मुताबिक करीब दो साल पहले अकोढ़ीगोला के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार की मुलाकात पायल यादव से ट्रेन में हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया। हालांकि पायल पहले से शादीशुदा थी और उसका पति व एक बच्चा अरवलl में रहते हैं। बाद में दोनों काम के सिलसिले में तिरुपति चले गए, जहां अलग-अलग फैक्ट्रियों में मजदूरी करने लगे।


धर्मेंद्र की दूसरी शादी के बाद बढ़ा विवाद

कुछ समय बाद धर्मेंद्र कुमार पायल को तिरुपति में छोड़कर अपने गांव लौट आया और दूसरी शादी कर ली। जब यह जानकारी पायल को मिली तो वह धर्मेंद्र के गांव पहुंच गई। पायल के अचानक गांव पहुंचने और दुल्हन की तरह सजकर घूमने से धर्मेंद्र घबरा गया और अपना राज खुलने के डर से उसने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।


गला काटकर हत्या, शव कुएं में फेंका

पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र ने अपने साथियों नकुल सिंह, उपेंद्र कुमार, संतु कुमार और कामेश्वर सिंह के साथ मिलकर शनिवार को पायल यादव की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत छिपाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया गया।


5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

पुलिस ने इस मामले में धर्मेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, नकुल सिंह, संतु कुमार और कामेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।पुलिस ने घटनास्थल से कई अन्य सामान भी बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी धर्मेंद्र कुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

टैग्स