ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

मनु महाराज बनकर कौन कर रहा था लड़कियों से चैटिंग, बिहार के सुपर कॉप का बनाया फेक प्रोफ़ाइल

PATNA : आईपीएस अधिकारी मनु महाराज की गिनती बिहार के सुपर कॉप में की जाती है। सारण रेंज के डीआईजी मनु महाराज का जलवा हमेशा देखने को मिलता है और मनु महाराज सोशल मीडिया पर भी खास है प

मनु महाराज बनकर कौन कर रहा था लड़कियों से चैटिंग, बिहार के सुपर कॉप का बनाया फेक प्रोफ़ाइल
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : आईपीएस अधिकारी मनु महाराज की गिनती बिहार के सुपर कॉप में की जाती है। सारण रेंज के डीआईजी मनु महाराज का जलवा हमेशा देखने को मिलता है और मनु महाराज सोशल मीडिया पर भी खास है पॉपुलर हैं। इसी का फायदा उठाकर एक साइबर अपराधी ने मनु महाराज का फेक प्रोफाइल बना लिया। इस युवक ने ना केवल मनु महाराज का फेक प्रोफाइल बनाया बल्कि उसके जरिए लड़कियों से चैटिंग भी करने लगा। मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने उसे धर दबोचा। 


दरअसल डीआईजी मनु महाराज को जब यह जानकारी मिली कि उनका फेक प्रोफाइल सोशल मीडिया पर चल रहा है और प्रोफाइल के जरिए लड़कियों के साथ चैटिंग की जा रही है तो उनके होश उड़ गए। डीआईजी मनु महाराज ने इस मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस के अधिकारियों को जांच करने के लिए कहा। पुलिस ने जब छानबीन की तो मालूम पड़ा कि सारण के गढ़खा थाना इलाके के पहाड़पुर गांव के रहने वाले मनु कुमार ने सोशल मीडिया पर डीआईजी मनु महाराज के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को बेवकूफ बनाया। मनु कुमार ने फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाया और खुद को मनु महाराज बता कर कई लड़कियों से दोस्ती कर ली। उन्हें अश्लील मैसेज भेजे। फेसबुक प्रोफाइल पर मनु महाराज की तस्वीर देख कर उसके फॉलोवर्स भी तेजी से बढ़ने लगे। इसी का फायदा उठाकर वह लड़कियों के साथ चैटिंग करने लगा और उन्हें नौकरी दिलाने का झूठा वादा भी कर रहा था शिकायत है कि उसने कई लोगों से पैसे की डिमांड भी की। 


मनु कुमार जब लड़कियों से बातचीत कर रहा था इसी दौरान कुछ लड़कियों को इस पर शक हुआ उन्होंने तत्काल इसकी खबर डीआईजी मनु महाराज को दी। जिसके बाद डीआईजी के आदेश पर आईटी सेल ने इसका ठिकाना खोज निकाला और अब आरोपी मनु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने अपना गुनाह भी कबूल किया है। डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि कुछ लड़कियों से उससे संपर्क किया था और बताया था कि उसके द्वारा किसी दूसरे नंबर से अश्लील चैटिंग भी की जाती थी। यह सब सुनकर के मनु महाराज के होश उड़ गए हालांकि इस मामले में नगर थाने में केस दर्ज करवाया गया। साइबर सेल ने आईपी एड्रेस से युवक को ट्रेस किया और अब वह सलाखों के पीछे है। डीआईजी मनु महाराज ने लोगों से अपील की है कि यदि सोशल मीडिया पर उनके नाम से कोई फर्जी प्रोफाइल अपडेट हो रहा है तो जरूर इसकी जानकारी दें।

टैग्स