जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से मिले सुपर 30 वाले आनंद कुमार, अपनी बायोपिक को टैक्स फ्री करने की मांग की

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 01, 2019, 1:14:21 PM

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से मिले सुपर 30 वाले आनंद कुमार, अपनी बायोपिक को टैक्स फ्री करने की मांग की

- फ़ोटो

SRINAGAR: सुपर 30 के आनंद कुमार ने अपनी बायोपिक को जम्मू-कश्मीर में टैक्स फ्री करने की मांग की है. आनंद कुमार ने बुधवार की शाम जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान ही उन्होंने ये मांग की. कश्मीर के राज्यपाल को सुपर 30 की जानकारी दी आनंद कुमार ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक को अपने संस्थान सुपर 30 की पूरी जानकारी दी. उन्होने कहा कि 2002 में इसकी स्थापना के बाद वे हर साल पिछड़े तबके के 30 छात्रों को IIT पहुंचा रहे हैं. आनंद ने कहा कि उनका इरादा और अधिक छात्रों को लाभ पहुंचाने का है. उन्होंने अपनी बायोपिक “ सुपर 30“ को जम्मू-कश्मीर में टैक्स फ्री करने की मांग की. राज्यपाल ने आनंद कुमार की मांग पर विचार करने का भरोसा दिलाया.