ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: मामूली विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, कुदाल से काट कर मार डाला Bihar Crime News: मामूली विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, कुदाल से काट कर मार डाला Bihar News: नीतीश सरकार ने 55 सरकारी वकील और लोक अभियोजक नियुक्ति किया, विधि विभाग ने DM को भेजी जानकारी, जानें... चिप्स और कुरकुरे चोरी के आरोप में मासूम बच्चों को शर्मनाक सजा, वीडियो वायरल होने के बाद दुकानदार पर कार्रवाई की मांग Sharmistha panoli: शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत, कोर्ट ने देश छोड़ने पर लगाई रोक Sharmistha panoli: शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत, कोर्ट ने देश छोड़ने पर लगाई रोक Mahua Moitra: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रचाई शादी, यहां हुए सात फेरे; जानिए.. कौन है दूल्हा? Mahua Moitra: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रचाई शादी, यहां हुए सात फेरे; जानिए.. कौन है दूल्हा? Pankaj Tripathi: बॉलीवुड में न्यूकमर्स संग कितना भेदभाव? धरी रह जाती है प्रतिभा? पंकज त्रिपाठी ने खोल दिया पूरा काला-चिट्ठा Gold Price: दो महीनों में इतना गिर सकता है सोना का दाम, निवेशकों को क्या करना चाहिए?

Supaul Politics News: बसंतपुर में VIP का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, छातापुर में संजीव मिश्रा ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 14 Dec 2024 07:04:35 PM IST

Supaul Politics News: बसंतपुर में VIP का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, छातापुर में संजीव मिश्रा ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की

- फ़ोटो

SUPAUL: विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर शनिवार को छातापुर विधानसभा के बसंतपुर प्रखंड के वीरपुर में VIP पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे छातापुर विधानसभा अन्तर्गत बसंतपुर एवं छातापुर प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्त्ता ने हिस्सा लिया।


इस बैठक में VIP पार्टी के नेता संजीव मिश्रा ने पार्टी के सभी  प्रखंड स्तरीय कार्यकर्त्ता को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कमर कसने का संकेत दिये। बैठक को सम्बोधित करते हुए संजीव मिश्रा ने कार्यकर्त्ता को इशारे इशारे में ही कहा की 2025 के विधानसभा चुनाव मे VIP पार्टी छातापुर विधानसभा से अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए इस सीट पर जीत तय करने के लिए पूरी तैयारी कर रही है बस थोड़ी सी और ताकत सभी कार्यकर्त्ता को दिखाना है जिससे इस विधानसभा में एक मजबूत संगठन बनाया जा सके।


 आज VIP पार्टी पुरे कोशी, सीमांचल और मिथिलांचल मे अपने सामाजिक छवि और प्रखर समाजसेवी साथी संजीव मिश्रा की बदौलत अपना मजबूत आधार बना रही है, संजीव मिश्रा जी के बेदाग छवि एवं लगातार छातापुर विधानसभा में किए जा रहें विकास के कार्यों से छातापुर विधानसभा में VIP पार्टी एवं महागठबंधन काफ़ी मजबूत होने जा रही है।


वही बैठक में VIP पार्टी के विधानसभा प्रवक्ता विकास कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा की संजीव मिश्रा जी VIP पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने के बाद से ही कुछ लोग हताश और निराश हो गए है उनके अंदर एक खलबली सी मच गई है बोखलाये हुए लोग अब अपनी विदाई को तय मानते हुए बोरिया बिस्तर बाँधने को तैयार है क्योंकि VIP पार्टी अपने महागठबंधन के साथ इस बार इस विधानसभा को कलंक मुक्त करने वाली है। 


आज की इस बैठक में VIP पार्टी के  बसंतपुर प्रखंड अध्यक्ष संजय मुखिया, विनय कुमार मंडल, कामेश्वर यादव,हाजी मुस्लिम साहब,श्री लाल गोठिया,इदरिश जी, भुवनेश्वर मेहता,नशीब लाल सादा, ओमप्रकाश यादव,राजेश पनसिया, रंजित मुखिया अशोक मुखिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे। आज के बैठक की  मंच संचालन विधानसभा प्रवक्ता विकास कुमार ने की।