ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

सुपौल में बुजुर्ग को सिर में मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला है कि हथियारबंद अपराधियों ने एक बुजुर्ग को गोली मार दी. गोली लगने के बाद बुजुर्ग की हालत गंभीर

सुपौल में बुजुर्ग को सिर में मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला है कि हथियारबंद अपराधियों ने एक बुजुर्ग को गोली मार दी. गोली लगने के बाद बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है. आनन फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. 


मामला त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मिरजवा गांव के वार्ड नम्बर 12 का बताया जा रहा है. घायल की पहचान 60 वर्षीय लक्ष्मण महतो के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण महतो अपने घर के दरवाजे पर सोये हुए थे तभी कुछ हथियारबंद अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज़ सुनकर परिजन जब बाहर तो खून से लथपथ बुजुर्ग को जमीन पर पड़ा हुआ पाया. 


आनन फानन में घायल को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. लेकिन पीड़ित की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए परिजन उन्हें सूर्या हॉस्पिटल सहरसा ले गए जहां घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है. गोली सिर में लगने की वजह से घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. 


मामले की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि दरवाजे पर सोए 60 वर्षीय बुजुर्ग को अपराधियों ने सिर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. फिलहाल गोली मारने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है लेकिन कुछ साक्ष्य मिले हैं. मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता