सुपौल में भीषण सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में 18 यात्री घायल

1st Bihar Published by: Updated Jan 14, 2021, 12:59:36 PM

सुपौल में भीषण सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में 18 यात्री घायल

- फ़ोटो

SUPAUL : सुपौल जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बस हादसे में 18 यात्री घायल हो गए हैं. बता दें कि बस छातापुर से पटना जा रही थी सामने से आ रही बस ने जोरदार मार दी. एक्सीडेंट सदर थाना क्षेत्र के एनएच 327 ई पर के चैनसिंहपट्टी के पास हुआ जिसमें बस ड्राइवर समेत 18 लोग घायल बताये जा रहे हैं. 


इधर सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल भर्ती करा दिया गया है. बताया जा रहा है कि बस में 21 यात्री सवार थे. यात्रियों के अनुसार अचानक ब्रेक लगाए जाने की वजह से यह हादसा हुआ. 


मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया और सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया.