ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

सीएसपी संचालक की बाइक की डिक्की तोड़कर निकाल ले गए डेढ़ लाख, थाना के पास ही दिया वारदात को अंजाम

SUPAUL : लॉकडाउन-4 समाप्त होने के साथ ही जिले के त्रिवेणीगंज में एक बार फिर से उचक्कों का उत्पात शुरू हो गया है. उच्चके पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं.मंगलवार को भी उचक

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SUPAUL : लॉकडाउन-4 समाप्त होने के साथ ही जिले के त्रिवेणीगंज में एक बार फिर से उचक्कों का उत्पात शुरू हो गया है. उच्चके पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

मंगलवार को भी उचक्कों ने दिनदहाड़े थाना से महज 50 गज की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया. बताया जाता है कि पोस्ट ऑफिस के सामने से लगभग 11 बजे ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की बाइक की डिक्की तोड़कर उच्चकों ने डेढ़ लाख रुपया निकाल लिया.

जानकारी के अनुसार पत्रघट्टी वार्ड- 8  के निवासी राहुल कुमार बाजार क्षेत्र के मंगलबाजार पर ग्राहक सेवा केंद चलाते है. राहुल मंगलवार को  स्टेट बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर बाइक की डिक्की में रख,   थाना रोड स्थित पोस्ट ऑफिस के आगे बाइक को खड़ी कर आधार कार्ड रिसीव करने लगा. कुछ देर जब वापस आए तो देखा की बाइक की  डिक्की टूटी थी और बैग में रखा पैसा गायब था. जिसकी जानकारी उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता