1st Bihar Published by: SANT SAROJ Updated Jan 22, 2021, 9:59:50 PM
- फ़ोटो
SUPAUL: सुपौल सदर थाना क्षेत्र के रामदत्तपट्टी गांव में 11 जनवरी की रात हुई भीषण डकैती का एसपी मनोज कुमार ने खुलासा कर दिया है. डकैती की साजिश को रचने वाले एक स्वर्ण व्यवसायी संतोष स्वर्णकार सहित 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
अपराधियों के पास से कई हथियार, 27 किलो और चांदी और 20 भर सोने के जेवरात सहित घटना में प्रयुक्त की जाने वाली एक स्कॉर्पियो,बाइक और नकदी भी बरामद किया गया है. 11 जनवरी को हुई इस डकैती में 10 से 12 की संख्या में पहुंचे डकैतों ने सदर थाना के रामदत्त पट्टी गांव में एक व्यवसायी के घर में भीषण डकैती की थी. इस दौरान डकैतों ने कई बम भी फोड़े थे. जिसमें एक शख्स भी घायल है. जिसके बाद एसपी ने खुद मामले की कमान संभालते हुए जांच शुरु की तो इसके तार मधुबनी से जुङने लगे.
एसपी ने बताया कि साजिश संतोष स्वर्णकार ने रची थी. जिसे पता था कि गल्ला व्यवसायी के घर कितने जेवरात और नकदी है.लेकिन पुलिस ने इस घटना में लूटे गये सभी जेवरात बरामद कर लिए है. एसपी ने बताया कि इस गिरोह का नेटवर्क कई जिलों में फैला है और 4 चक्के की वाहन से जाकर डकैती की घटना को अंजाम देते थे. वही इस डकैती में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी जल्द की जायेगी.