ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले RJD ने पूर्व विधायक समेत उसके दो बेटों को पार्टी से निकाला, लगाए यह गंभीर आरोप Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले RJD ने पूर्व विधायक समेत उसके दो बेटों को पार्टी से निकाला, लगाए यह गंभीर आरोप Bihar Election 2025: गोपालगंज में दलितों की पिटाई पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- RJD दलित समाज की दुश्मन, यह उनका नेचर Bihar Election 2025: गोपालगंज में दलितों की पिटाई पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- RJD दलित समाज की दुश्मन, यह उनका नेचर Patna robbery : पटना में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट: अपराधियों ने DCM ड्राइवर को मारी गोली, मचा हड़कंप Indian Railways : भारतीय रेलवे की नई पहल,ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा स्वादिष्ट खान; ऐप से ई-कैटरिंग सेवा शुरू Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बिहार पुलिस का एक्शन, झारखंड की सीमा से हार्डकोर नक्सली अरेस्ट Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Bihar Election 2025: यूपी के रेलवे स्टेशन से करीब एक करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया मोकामा का शख्स, बिहार चुनाव से तार जुड़ने की आशंका

सूखाग्रस्त क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

1st Bihar Published by: Updated Tue, 13 Sep 2022 08:39:37 PM IST

सूखाग्रस्त क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

- फ़ोटो

PATNA: अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न संभावित सुखाड़ की स्थिति का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हवाई सर्वे कर पटना, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा जिले में अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिये। 


मुख्यमंत्री ने प्रथम चरण में जहानाबाद, गया, औरंगाबाद एवं नवादा जिले के क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस क्रम में जहानाबाद जिले के मोदनगंज, घोसी, मखदुमपुर, गया जिले के टेकारी, कोच, अमास, गुरूआ गया टाउन, मोहनपुर टनकुप्पा, वजीरगंज, औरंगाबाद जिले के गोह, रफीगंज, मदनपुर तथा नवादा जिले के मेसकौर, हिसुआ एवं नारदीगंज प्रखंड का हवाई सर्वेक्षण कर अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न संभावित सुखाड़ की स्थिति का बारीकी से जायज लिया। हवाई सर्वेक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने नवादा जिले के फुलवरिया डैम के जलस्तर का भी अवलोकन किया।


मुख्यमंत्री ने दूसरे चरण में पटना जिले के मोकामा टाल, बख्तियारपुर टाल, फतुहा टाल एवं अन्य टाल क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और वहाँ के जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति के कारण सभी प्रभावित जिलों के प्रखण्ड, पंचायत एवं गांव स्तर तक शीघ्र सुखाड़ की स्थिति का ठीक से आंकलन करायें और किसानों को सहायता देने के लिए पूरी तैयारी रखें। 


पटना, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा जिले में अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया। प्रभावित जिलों के प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर तक सुखाड़ की स्थिति का आंकलन कराने और किसानों को सहायता देने हेतु पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया।


हवाई सर्वे के दौरान कृषि विभाग के सचिव एन० सरवन कुमार, आपदा सह जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह मौजूद थे।