1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 04, 2026, 8:42:47 PM
भूमि सुधार जनकल्याण संवाद - फ़ोटो रिपोर्टर
MUNGER: मुंगेर मे भूमि सुधार जनकल्याण संवाद का आयोजन मुंगेर के प्रेक्षा गृह में उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । जहां जिले के 9 प्रखंडों के लोगों से भूमि संबंधी विवादों को सुना और वहां मौजूद जिले भर के तमाम पदाधिकारियों को दिए कई निर्देश। कहा किसी भी हाल में भ्रष्टाचारियों की नहीं चलेगी। हड़ताल पर चल रहे सभी CO को वापस लौटने को कहा । साथ ही कहा कि जब तक विजय सिन्हा है तो अगर उनके बाबू जी भी दोषी होगें तो वे नहीं बख्शेंगे । ये उप मुख्यमंत्री का आखिरी भूमि सुधार जनकल्याण संवाद का कार्यक्रम था ।
जमीनी संबंधी विवादों का निपटारा को लेकर उप मुख्यमंत्री सह मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा के अध्यक्षता में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का । इस संवाद कार्यक्रम में जिले के 9 प्रखंडों के सैकड़ों लोग पहुंचे थे। साथ ही विभाग के प्रधान सचिव सहित जिले के तमाम पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे । लोगों ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष अपने अपने भूमि के विवादों को विस्तार से रखा । किसी ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा , तो किसी नि co के द्वारा मिली भगत से फर्जी तरीके से जमीन को दूसरे के नाम करने । तो कोई दखल देहानी तो की पूरी सिस्टम के अंदर फैले भ्रष्टाचार को उजागर किया । तो किसी न कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी पर भी मंत्री के सामने गंभीर आरोप लगाए ।
सभी की बातों को सुनते और वरीय अधिकारियों को विचार विमर्श करते हुए फरियादियों को तत्काल राहत देनें को ले अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए । तो अधिकारियों को भी कहा कि वे पारदर्शी तरीके से बिना भ्रष्टाचार में लिप्त सभी के मामलों को कानून संगत और न्यायोचित कार्य करते हुए फरियादियों को लाभ पहुंचाए । कई समय ऐसा मौका आया जब सिस्टम से परेशान हो फरियादी मंत्री और अधिकारियों के समक्ष ही रोने लगे । तो तारापुर से फरियादी राकेश ने फोन रिकॉर्डिंग को भी सुनाया और बताया कि कैसे वहां के माफिया सम्राट चौधरी का नाम का गलत उपयोग करते है। तो मंच के ही उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा नाम लेकर कोई कुछ बोल सकता है पर अधिकारियों को यह निर्देश है कि जो सत्य है वे वही करें ।
साथ ही कहा कि विजय सिन्हा जब तक है तब तक अगर उनके बाबू जी भी रहेगें तो उनको नहीं बख्शुंगा तो किसी ने वीडियो दिखा उप मुख्यमंत्री को मामले से अवगत करवाया । उप मुख्यमंत्री ने अपने अभिभाषण में कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारना है। भूमि से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। वर्षों से लंबित मामलों को अब तेजी से निपटाया जाएगा, ताकि आम लोगों को न्याय मिल सके। हमने तय किया है कि हर अंचल में अलग-अलग काउंटर बनाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। बिचौलियों की भूमिका खत्म कर सीधे आम जनता की बात सुनी जाएगी।
भूमि विवाद गरीब और कमजोर वर्ग के लिए सबसे बड़ी परेशानी बनता है, इसलिए सरकार पूरी गंभीरता से इस दिशा में काम कर रही है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ काम करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजद-कांग्रेस का कल्चर और भौकाल नहीं चलेगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है । उपमुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ लोग अंचलाधिकारी से जुड़े प्रकरण को लेकर उनके निजी सचिव के बारे में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं जबकि सच्चाई है कि उन्हें इसका पता भी नहीं था।
उन्होंने कहा कि इस तरह की मनगढ़ंत कहानियां गढ़कर किसी को बरगलाने की कोशिश करने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि राज्य सरकार किसी के दबाव या बहकावे में निर्णय नहीं लेती। सभी फैसले नियम और जनहित के आधार पर ही लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल और तालाबंदी जैसी प्रवृत्तियां अराजकता का प्रतीक हैं और इससे जनता का काम बाधित होता है। बिहार अब उस दौर से आगे बढ़ चुका है जब लंबे समय तक हड़ताल और अव्यवस्था के कारण विकास कार्य प्रभावित होते थे। आज सरकार का लक्ष्य व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाएगा ।
वहीं अपनी समस्या को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखने वाले फरियादियों ने बताया कि यह पहली बार है कि भूमि सुधार मामलों से संबंधित विवादों के निपटारा के लिय इतना बड़ा मंच मिला जहां पटना से लेकर मुंगेर स्तर के अभी पदाधिकारी उप मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे और वहां से आश्वासन सहित अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया कि तय समय पर फरियादियों को न्याय दिलवाना सुनिश्चित करें ।
मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट