ब्रेकिंग
क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली

बेगूसराय में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में 6 बदमाश गिरफ्तार, एक घायल। दरभंगा ज्वेलरी लूट से जुड़े तार, हथियार और गहने बरामद।

बिहार न्यूज
दरभंगा ज्वेलरी लूट कांड से जुड़ा कनेक्शन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के नारायण चौक के समीप उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सादे वर्दी में मौजूद एसटीएफ के जवानों और अपराधियों के बीच अचानक मुठभेड़ शुरू हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, नारायण चौक स्थित एक फास्ट फूड दुकान पर कुछ अपराधी चाय-नाश्ता करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका पीछा कर रही एसटीएफ की टीम भी सादे वर्दी में वहां पहुंची और सामान्य ग्राहक की तरह ऑर्डर दिया। लेकिन अपराधियों को शक हो गया और वे मौके से भागने लगे।


भागते समय अपराधी पास के मकई के खेत में घुस गए और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ के जवानों ने भी गोली चलाई। इस दौरान एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी पहचान बलिया थाना क्षेत्र के गोखले नगर निवासी मंगल कुमार के रूप में हुई है। घायल का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मौके से भारी मात्रा में हथियार, एक बाइक और लूटे गए आभूषण भी बरामद किए गए हैं।


एसपी मनीष ने बताया कि यह कार्रवाई एसटीएफ, दरभंगा पुलिस और बेगूसराय पुलिस के संयुक्त प्रयास से की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अपराधी हाल ही में तेघड़ा थाना क्षेत्र के एक्सिस बैंक और दरभंगा के ज्वेलरी शॉप में हुई बड़ी लूट की घटना में शामिल थे।


घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिसमें एक चाऊमीन दुकानदार भी शामिल है। पुलिस लूट की रकम और अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मुठभेड़ के दौरान मीडिया कर्मियों को घटनास्थल से दूर रखा गया। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


वहीं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद अरमान कुरेशी ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्रवाई से अपराधियों में दहशत फैलेगी और अपराध पर लगाम लगेगी। मुठभेड़ मामले में पुलिस का ऑपरेशन अभी भी जारी है। सूत्रों के मुताबिक फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लेने का दावा किया जा रहा है। पुलिस की टीम इलाके में सघन घेराबंदी कर कार्रवाई में जुटी हुई है।फिलहाल पूरे मामले का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा, लेकिन इस घटना के बाद इलाके के लोग काफी डरे हुए हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता