ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश

Bihar Crime News: भागलपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मालिक से 8 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए. इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक के साथ मारपीट भी की.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर जिले में शनिवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप मालिक से लाखों रुपये लूट लिए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। दो बाइक सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है।


जानकारी के अनुसार, अकबरनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी मंटू कुमार अपने पेट्रोल पंप की नकदी बैंक में जमा करने जा रहे थे। उन्होंने करीब 8 लाख 10 हजार रुपये अपनी बाइक की डिक्की में रखे थे और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाहकुंड शाखा की ओर जा रहे थे।


जैसे ही वे शाहकुंड थाना क्षेत्र के सादपुर मोड़ के पास पहुंचे, दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने हथियार दिखाकर बाइक रोकने को कहा और विरोध करने पर मंटू कुमार के साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए।


इसके बाद अपराधियों ने बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखा नकदी से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता